Skip to content
January 29, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
prajaatantra.in

prajaatantra.in

News Website

samvaddata_ki_avshakta

Connect with Us

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Primary Menu
  • देश
  • अंतराष्‍ट्रीय
  • व्‍यापार
  • राज्य – शहर
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म- ज्योतिष
  • लाइफ-स्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
  • विचार विमर्श
  • स्‍वास्‍थ्‍य
  • संपर्क
Subscribe
  • Home
  • देश
  • मप्र के छतरपुर में ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दो घायल
  • देश
  • राज्य - शहर

मप्र के छतरपुर में ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, दो घायल

Build Your Website in Minutes with One-Click Import – No Coding Hassle!
admin May 10, 2024
mp-0021-00-1764962421

 

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में सागर-कानपुर हाईवे नंबर 34 पर शुक्रवार की रात एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। यहां बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दो घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

गुलगंज थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सतना के नागौद निवासी प्रजापति परिवार के सात लोग शुक्रवार को सेंट्रो कार नंबर एमपी 19 सीए 0857 से सागर के शाहगढ़ के लिए जा रहे थे। रात करीब आठ बजे बड़ामलहरा तहसील के मुंगवारी और चौपरिया सरकार गांव के बीच तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर हो गई। कार की रफ्तार इतनी थी कि हादसे के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही सागर आईजी हिमानी खन्ना सहित गुलगंज पुलिस मौके पर पहुंची। कार के गेट तोड़कर शवों को बाहर निकाला जा सका। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत गंभीर है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रिफर किया गया है, जहां वह आईसीयू में भर्ती हैं।

गुलगंज थाना प्रभारी गुरुदत्त शेषा ने बताया कि एक तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। कार में सात लोग सवार थे। दो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र प्रजापति (30), लक्ष्मण प्रजापति (40), दीपक प्रजापति (24), सुरेंद्र प्रजापति (26) और लालू प्रजापति (17) के रूप में हैं। दो लोग भूपेंद्र और जितेंद्र प्रजापति की हालत गंभीर है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर भाग निकला था। जिसे पुलिस ने पीछा कर बिजावर रोड पर पकड़ लिया। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, सतना निवासी प्रजापति परिवार के लोग दो कारों में छतरपुर से शाहगढ़ जा रहे थे। सभी बहन को ससुराल से मायके लाने के लिए निकले थे। एक कार आगे निकल गई थी, जबकि पीछे चल रही सेंट्रो कार हादसे का शिकार हो गई।

About the Author

admin

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: फाइनल लिस्ट जारी, IPL 2026 ऑक्शन में बाहर हुए हजारों खिलाड़ी
Next: मप्रः रीवा में जीएसटी विभाग का छापा, किराना दुकान में मिले संदिग्ध बिल और कागजात

Related News

mor1-1765272712-768x432
  • राज्य - शहर

मुरैना: शादी पार्टी में खाना विवाद पर फायरिंगयुवक के कूल्हे में लगी गोली; आरोपी 3 राउंड फायर कर फरार..

admin November 29, 2025 1
ram-18-1765274364-768x432
  • अंतराष्‍ट्रीय
  • देश
  • राज्य - शहर

बैपटना-दिल्ली में दौड़ेगी देश की पहली स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस: तेजस की रफ्तार, राजधानी जैसा आराम, हाई‑टेक सुविधाओं का तड़का!

admin May 10, 2024 0
ram-19-1765274991-768x432
  • अंतराष्‍ट्रीय
  • देश

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: फरार लूथरा ब्रदर्स को पकड़ने इंटरपोल से ब्लू कॉर्नर नोटिस की तैयारी

admin May 10, 2024 0

शायद आप चूक गए होंगे

sim-1764052771-4
  • अंतराष्‍ट्रीय
  • तकनीक

नई दिल्ली : दूरसंचार विभाग (DoT) की बड़ी चेतावनी – आपके नाम पर दर्ज SIM का गलत इस्तेमाल आपको जेल तक पहुँचा सकता है

admin December 10, 2025 0
ram-22-1765365196
  • अंतराष्‍ट्रीय
  • व्‍यापार

1 फरवरी 2026 को रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, पेश होगा आम बजट

admin December 10, 2025 0
10-10-1765362422
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

धर्मेंद्र की दिल्ली प्रेयर मीट में ईशा देओल के एक्स पति भरत तख्तानी भी होंगे शामिल

admin December 10, 2025 0
10-11-1765364567
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

संजय कपूर की वसीयत पर विवाद प्रिय‍ ,सचदेव कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में विदेशी संपत्तियों पर दलील दी

admin December 10, 2025 0

हमारे बारे में

यह एक हिन्‍दी न्‍यूज वेब पोर्टल है। यहां पाठकों को हर रोज देश-दुनिया से जुड़ी खबरें पढ़ने को मिलेंगी। साथ ही वेबसाईट पर खेल, व्‍यापार, धर्म-ज्‍योतिष, पर्यटन आदि कैटेगरी की खबरें भी प्रकाशित की जाती है।

Recent Posts

  • नई दिल्ली : दूरसंचार विभाग (DoT) की बड़ी चेतावनी – आपके नाम पर दर्ज SIM का गलत इस्तेमाल आपको जेल तक पहुँचा सकता है
  • 1 फरवरी 2026 को रविवार को खुलेगा शेयर बाजार, पेश होगा आम बजट
  • धर्मेंद्र की दिल्ली प्रेयर मीट में ईशा देओल के एक्स पति भरत तख्तानी भी होंगे शामिल
  • संजय कपूर की वसीयत पर विवाद प्रिय‍ ,सचदेव कपूर ने दिल्ली हाई कोर्ट में विदेशी संपत्तियों पर दलील दी
  • Poco C85 5G भारत में लॉन्च: 6.9 इंच डिस्प्ले 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी के साथ किफायती दाम में उपलब्ध

Tags

AC3AC2AC1 AirlineNews AirlinePenalty AirTravel Aviation Banmore CricketNews DGCA FiringInWedding First T20 FlightCancellation FlightCut HardikPandya Hardik Pandya HighSpeedTrain ICC IndiaCricket IndianRailways IndiGo INDvsSA JioHotstar KavachSafety KL Rahul LuxuryTravel Madhya Pradesh MadhyaPradeshPolice MatchFeeFine Morena MorenaCrime MurderAttempt Newsbeat PassengerSafety returns team SA vs Ind ServiceDispute Shootout SlowOverRate SouthAfricaCricket Sport StarSports T20I T20Series TeamIndia TravelUpdate World
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved | Designed By AMAP! by AM themes.